हरदा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज 27 अगस्त को टिमरनी के भाऊ साहब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट – स्पोर्ट्स एडिशन’ और ‘प्रधानमंत्री युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं से वर्चुअल टू-वे संवाद करेंगे, जहां युवा सीधे अपने विचार और सुझाव साझा कर सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री और क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके होंगे।
आयोजन में दो राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और यूथ आइकॉन को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो अपनी खेल यात्रा, संघर्ष और सफलता के अनुभव युवाओं के साथ साझा करेंगे।

