हरदा। रक्षाबंधन त्योहार के कारण हरदा कृषि उपज मंडी में तीन दिन तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी सचिव महेश पाटिल ने बताया कि गुरुवार 28 अगस्त को मंडी में सामान्य रूप से नीलामी होगी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा।
शुक्रवार को रक्षाबंधन, शनिवार को स्थानीय त्योहार भुजरिया और रविवार को शासकीय अवकाश के कारण मंडी पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान उपज की खरीदी-बिक्री और नीलामी प्रक्रिया नहीं होगी। गुरुवार को मंडी खुलने पर लाउडस्पीकर से किसानों को इस अवकाश की जानकारी दी जाएगी।

