हरदा। नौसर स्थित एक निजी स्कूल में रक्षाबंधन पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से आकर्षक राखियां बनाईं। इस दौरान राखी निर्माण प्रतियोगिता सहित कई अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं।
छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का संदेश दिया। कार्यक्रम का निरीक्षण स्कूल संचालक योगेंद्र सिंह मौर्य और कल्पना मौर्य ने किया। पूरे दिन स्कूल में उत्सव जैसा माहौल रहा।

