रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट भाव
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। सर्राफा बाजार में आज 27 अगस्त को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,860 रुपये घटकर 1.58 लाख रुपये पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत में 2,791 रुपये की गिरावट आई है और अब यह 2.40 लाख रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी….?
इस साल की शुरुआत से ही सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपये पर था, जो अब बढ़कर 1.58 लाख रुपये हो गया है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 25 से 29 हजार रुपये तक महंगा हो चुका है।
वहीं चांदी की बात करें तो 31 दिसंबर 2025 को यह 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो अब 2.40 लाख रुपये पर पहुंच गई है। इसी साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सोना खरीदते समय इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर आप रक्षाबंधन पर ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें –
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही लें। हॉलमार्क पर अल्फान्यूमेरिक कोड जैसे AZ4524 होता है, जिससे सोने की शुद्धता पता चलती है कि वह कितने कैरेट का है।
कीमत क्रॉस-चेक करें
दुकान पर जाने से पहले सोने का भाव IBJA की वेबसाइट या अन्य भरोसेमंद सोर्स से चेक कर लें। 24, 22 और 18 कैरेट का भाव अलग-अलग होता है, इसलिए वजन और कैरेट के हिसाब से कीमत का मिलान जरूर करें।
मेकिंग चार्ज पर मोलभाव करें
ज्वेलर्स सोने को गहना बनाने के लिए मेकिंग चार्ज लेते हैं, जो फिक्स नहीं होता। बड़ी खरीदारी पर आप इस पर मोलभाव कर सकते हैं। ज्वेलर से लेबर कॉस्ट का पूरा ब्रेकअप मांगें ताकि आपको सही कीमत पता चले।

