jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र ईद मिलादुन्नबी पर सेवा कार्य : अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, निशुल्क भोजनालय को दी मदद बस स्टैंड चौराहे पर सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें, लाइट और म्यूजिकल राखियों की डिमांड टिमरनी में आज प्रधानमंत्री युवा संवाद और विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम आज होगी नीलामी, फिर रक्षाबंधन पर 3 दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी रक्षाबंधन 2026: भद्रा का साया नहीं, 28 अगस्त को मनेगा राखी का पर्व

ईद मिलादुन्नबी पर सेवा कार्य : अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, निशुल्क भोजनालय को दी मदद

समाजसेवियो ने कब्रिस्तान और मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

खिरकिया। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम द्वारा सेवा कार्य किए गए। फोरम के सदस्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों और एनआरसी वार्ड के बच्चों को पोषण टोकरी का वितरण किया। टोकरी में फल, बिस्किट और दूध शामिल थे। सदस्यों ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी की। इस दौरान डॉ. आरके विश्वकर्मा सहित अस्पताल स्टाफ ने सहयोग किया।

इसके बाद फोरम की टीम श्री अन्नपूर्णा निशुल्क भोजनालय पहुंची और निराश्रितों के भोजन के लिए संचालक समाजसेवी प्रवीण उर्फ राजू अग्रवाल को सहयोग राशि भेंट की।

- Install Android App -

ईद के मौके पर पौधारोपण से दिया भाईचारे का संदेश

ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम और नगर परिषद ने मिलकर अनूठी पहल की। स्थानीय कब्रिस्तान में विभिन्न प्रजातियों के 15 पौधे लगाए गए। इसके बाद कब्रिस्तान के सामने स्थित प्राचीन मढ़ी महादेव मंदिर परिसर में भी पौधरोपण किया गया।

दोनों धार्मिक स्थलों पर पौधे लगाकर आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकता और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा, जामा मस्जिद सदर मो. इस्माइल, हाजी लतीफ खान, मौलाना कलीम अंसारी, शाहरुख मंसूरी, सीएमओ सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।