jhankar
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं

PM के लिखे गीत पर दिव्यांग बच्चियों ने किया गरबा, मोदी ने की तारीफ

नवरात्र शुरू होने के साथ ही देश भर में गरबा की धूम शुरू हो चुकी है। गरबा गुजरात का पारंपरिक नृत्य है जहां इसका खास ही महत्व है। इन दिनों गुजरात की दृष्टिबाधित बच्चियों का खूबसूरत गरबा खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि इस गुजराती गीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है जिसके बोल बोल हैं, ‘घूमे ऐनो गरबो।

- Install Android App -

इस वीडियो में दृष्टिबाधित बच्चियां लंहगा-चोली पहनकर गरबा खेलती नजर आ रही हैं। जहां पीएम मोदी ने इस गीत को लिखा है तो वहीं इस विडियो का डायरेक्शन शैलेश गोहिल और डॉ. बिंदु त्रिवेदी ने किया है। जबकि ऐश्वर्या मजूमदार और अमि पारेख ने इस गीत को अपनी आवाज दी है।

दृष्टिबाधित बच्चियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। यही नहीं पीएम मोदी ने भी बच्चियों के डांस की खूब तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह मेरे दिल को छू गया। इन बेटियों के परफॉर्मेंस ने गरबा की आत्मा को वाकई में जीवित कर दिया है। सभी को खुशहाल नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं।