jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का तंज, कहा पेरिस समझौते से बाहर होना सही फैसला

लॉस एंजलिसः जलवायु परिवर्तन संबंधी पेरिस समझौते पर एक बार फिर हमला करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहे प्रदर्शनों का हवाला देते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि समझौता रद्द करने का उनका फैसला सही था।

- Install Android App -

ट्रंप ने पोलैंड में हो रही संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के बीच यह ट्वीट किया। जलवायु वार्ता में करीब 200 देशों के प्रतिनिधि इकट्ठा हुए हैं ताकि 2015 के पेरिस जलवायु समझौते में किए गए वादों पर अमल के लिए एक वैश्विक नियमावली पर सहमति बन सके। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जलवायु समझौता पेरिस के लिए बहुत अच्छा साबित नहीं हो रहा। पूरे फ्रांस में प्रदर्शन और दंगे हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग मोटी रकम नहीं चुकाना चाह रहे, वह भी ज्यादातर तीसरी दुनिया के देशों को (जिन्हें सवालिया तरीके से चलाया जा रहा है)। गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी पेरिस जलवायु समझौते की आलोचना कर चुके हैं। बता दें कि बीते 17 नवंबर से पेरिस में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन हो रहे हैं। यह विरोध अब फ्रांसिसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के खिलाफ बड़े जनांदोलन का रूप ले चुका है।