jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

फ्लैट में लगी आग से जलकर महिला की मौत, मामला संदिग्ध

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित लेगेसी प्लाजा बहुमंजिला इमारत के एक फ़्लैट में गुरुवार सुबह लगने से जलकर एक महिला की मौत हो गई।  घटना के समय घर में महिला अकेली थी। आग की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची पलिस ने FSL टीम को बुलाकर जांच पड़ताल शुरू की। शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है।

Gwalior News : फ्लैट में लगी आग से जलकर महिला की मौत, मामला संदिग्ध Gwalior News : फ्लैट में लगी आग से जलकर महिला की मौत, मामला संदिग्ध

- Install Android App -

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर रणधीर कॉलोनी के पास बने लेगेसी प्लाजा के एक फ़्लैट से मल्टी के लोगों ने धुंआ उठता देखा। तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन जब पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फ़्लैट के अंदर पहुंचे तो पलंग पर एक महिला जली हुई अवस्था में मिली, उसकी मौत हो चुकी थी। महिला का नाम अचला गौतम है।

जानकारी के अनुसार घटना के समय महिला घर में अकेली थी पति फैक्ट्री गए थे वो जेके टायर्स बामौर में काम करते हैं, बेटी प्रेस्टीज कॉलेज में पढ़ती है वो भी कॉलेज गई थी। आग कैसे लगी मामला संदिग्ध है क्योंकि ना तो सिलेंडर फटा और ना ही अन्य निशान पुलिस को मिले हैं।

सीएसपी (IPS) ऋषिकेश मीणा ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। ये दुर्घटना है आत्महत्या है या हत्या ये विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगा। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।