jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

बंद खदान में गैस रिसने से दो की मौत,परासिया से 5 किमी दूरी पर हुआ हादसा

मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा। बंद खदान में अवैध तरीके से कोयला उत्खनन कर रहे दो युवकों की मौत हो गई, जिनके शव निकालने के लिए पुलिस और एसडीआरफ की टीम प्रयासरत है, लेकिन अभी तक शव नहीं निकाले जा सके हैं। हादसा परासिया से 5 किमी दूर उरधन में बंद पड़ी खदान में हुआ है, जिसमें दो युवक राजेश कुमरे और विक्रम धुर्वे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बंद खदान तरीके से कोयला उत्खनन कर रहे थे, इस दौरान ही मिथेन गैस रिसने के कारण दोनों युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर 1 से 2 बजे की बीच हुआ है, जिसके बाद पुलिस को जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली, पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन गैस रिसाव के कारण शव निकालने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। मृतक युवक हर्रई ढाना के निवासी हैं और कोयला के उत्खनन का काम करते हैं। खदान का मुहाना काफी संकरा है, जिसके कारण पुलिस को रेस्क्यू करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस हादसे के बाद बंद खदानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। थोड़े से लालच के लिए युवा अपनी जान भी जोखिम में डालकर कोयला चोरी के काम में लगे हुए हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता दोनों शवों को बाहर निकालना है। क्षेत्र में 5 कोयला खदानें बंद पड़ी हैं, ऐसे में इस प्रकार से खदानों में कोयला चोरी के मामले सामने आना डब्ल्यूसीएल प्रबंधन के सामने भी बड़ी चुनौती है। फिलहाल शवों को निकालना भी पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है, जिसके लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही शवों को निकाले जाने की उम्मीद है।