ब्रेकिंग
हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

बचपन का प्यार पाने के लिए 4 बार भागी थी प्रेमिका, अब थाने में हुई शादी

मकड़ाई समाचार बिहार। कभी-कभी प्यार में मर मिटने के लिए लोग कुछ भी कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के रोहतास से भी सामने आया। जहां एक love affair की कहानी को सफल बनाने के लिए महिला थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। पंडित ने थाने में मंत्रोच्चारण किए और लड़का लड़की ने एक दूसरे को भी वरमाला पहनाई।


इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी और कहा कि टंड़वा गांव के प्रेमी अभयकांत और पडुहार गांव की प्रेमिका प्रियंका के बीच Love affair चल रहा था। लेकिन दोनों के घर वाले शादी के पक्ष में नहीं थे। आखिर में लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने लड़के को थाने बुलाया। उसकी सहमति से शादी की गई।

- Install Android App -


बताया जा रहा है कि लड़की अपने बचपन के प्यार को पाने के लिए चार बार भाग भी चुकी थी, क्योंकि उनके बीच लंबे समय से Love affair था। लेकिन घर वाले शादी को तैयार नहीं थे। करीब 8 साल से चल रहे इस प्रेम-प्रसंग Love affair के लिए प्रेमिका ने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने उसकी पिटाई तक कर दी। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के पास मध्य प्रदेश पहुंच गई। लेकिन वहां भी लड़के वालों ने मना कर दिया।

फिलहाल, थाने में शादी को लेकर चर्चाएं खूब हैं। वहीं इस बारे में दोनों के परिवार वालों को भी पता चल गया है क्योंकि शादी के वक्त पुलिस ने लड़के और लड़की के भाईयों को भी बुलाया हुआ था। पूरे रिति रिवाज के साथ दोनों की शादी की गई थी। दोनों ही अब शादी के बाद से काफी खुश हैं। क्योंकि दोनों बचपन से एक दुसरे को प्यार करते थे।