jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

बसपा प्रत्याशी डा. आलोक ने सादगी के साथ किया नामांकन

बस्ती । बस्ती सदर से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी डा. आलोक रंजन ने शनिवार को सादगी के साथ नामांकन किया। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में आलोक ने कहा कि अब तक वे 100 से अधिक बैठकें और विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में लोगोें से सीधा संवाद बना चुके हैं। बस्ती सदर के मतदाता बदलाव का मन बना चुके हैं।

- Install Android App -

डा. आलोक ने कहा कि वे बड़े उद्देश्योें को लेकर राजनीति के क्षेत्र में आये हैं, बहन मायावती की नीति, कार्यक्रम को लोग बेहतर ढंग से जानते हैं। कहा कि उनके पिता होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा प्रमुख समाजसेवी है और बचपन से ही उनके सेवा भाव को देखते हुये मन में विचार आया कि इस सेवा संकल्प को विस्तार दिया जाय। दावा किया कि जिस प्रकार से लोगोें का अपार समर्थन मिल रहा है उससे पूरा भरोसा है कि विजय श्री मिलेगी।

नामांकन के दौरान डा. आलोक रंजन के साथ बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी कल्पनाथ, बाबू के.के. गौतम, संजय धूसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर, जिलाध्यक्ष जय हिन्द गौतम, सुभाष चन्द्र गौतम, पं. सदानन्द शर्मा, योगेन्द्र गौतम, राना अम्बेडकर, उमाशंकर, डा. राम जियावन आदि शामिल रहे।