jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

बाइक चोर गिरोह चलाने वाला कुख्यात बदमाश शहाबुद्दीन से 13 वाहन जब्त, बुधनी पुलिस ले गई बदमाश सहित अन्य साथियों को

खिरकिया।  सोमवार देर रात बुधनी से आई एक पुलिस टीम ने खिरकिया शहर और आसपास के ग्रामीण अंचल से करीब चोरी की मोटरसाइकिल अलग – अलग स्थानों से जब्त की । छीपाबड़ खेड़े के रहने वाले एक युवक शहाबुद्दीन खान उम्र 25 वर्ष को बुधनी पुलिस ने बीते दिनों हिरासत में लिया था । शहाबुद्दीन को हिरासत में लेकर बुधनी पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ । सोमवार रात को शाहबुद्दीन को लेकर बुधनी पुलिस खिरकिया पहुंची तो के शहर और आसपास के ग्रामीण अंचल से महंगी 13 मोटरसाइकिल हो जब्त की गई ।
 छीपाबड़ पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में अलग – अलग व्यक्तियों से शहाबुद्दीन द्वारा बेची गई 13 मोटरसाइकिल देर रात से लेकर सुबह तक जब्ती की कार्रवाई जारी रही । थाना बुधनी टीआई विकास खिची ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी निकल कर सामने आया कि लंबे के समय से बुधनी क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करके शहाबुद्दीन हरदा जिले में खपाता था । आरोपी शहाबुद्दीन लोडिंग के वाहनों की चोरी में भी शामिल है । शहाबुद्दीन की निशानदेही पर मोटरसाइकिलों के साथ – साथ उसके साथियों की खोजबीन भी रात भर चलती रही । छीपाबड़ पुलिस द्वारा  बताया गया कि करीब 4 लोगों को बुधनी पुलिस अपने साथ लेकर गई है ।
जल्द अन्य खुलासा भी होगा ; मुख्य मार्ग पर बड़ा ट्रॉली बनाने का कारखाना : वाहन चोरी के मुख्य आरोपी शहाबुद्दीन का छीपाबड़ मुख्य मार्ग पर ट्रॉली बनाने का एक बड़ा कारखाना है । मंगलवार को शहाबुद्दीन के गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी की यह दुकान लगातार खुली रही और वहां पर काम चलता रहा । इसी दुकान पर चार पहिया वाहनों को अलग – अलग हिस्सों में काटकर बेचा जाता था । इस बात की भी चर्चा जारी रही । दुकान पर काम कर रहा है शहाबुद्दीन के भाई बब्बू ने बताया कि उसके भाई को दो – तीन दिन पहले पुलिस पकड़ कर लेकर गई थी । मंगलवार को छीपाबड़ थाने का परिसर चोरी की मोटरसाइकिलों से भर गया । अत्याधुनिक बुलेट मोटरसाइकिल से लेकर तमाम महंगी मोटरसाइकिलें और उनके नए नए मॉडल बाइक चोरी की जब्ती में मिली । शहाबुद्दीन स्थानी कुछ लोगों मदद से एक बहुत बड़ा मोटरसाइकिल और वाहन चोरी का सिंडिकेट चलाता है इस बात की जानकारी तेजी से फैलती नजर आई । ।

- Install Android App -