jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : शादी से लौट रहे पिकअप को बोलेरो ने मारी टक्कर, 6 से अधिक घायल, सभी आदिवासी समाज से इंदौर की एसीपी के लापता पति राजस्थान में मिले, पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकल गए थे युद्ध में बदल गया कुश्ती महोत्सव, पहलवानों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारा पुलिस के खिलाफ फूटा पत्रकारों का ज्वालामुखी, “एसपी हटाओ” के नारों से दहला छतरपुर मध्य प्रदेश में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, कहीं 44°C तो कहीं 26°C तक गिरा पारा स्मार्टफोन की लत दे रही सेहत को चुपके से नुकसान, 'टेक्स्ट नेक' और 'पिंकी फिंगर' सिंड्रोम का बढ़ा खतर... ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति वैवाहिक कलह और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप इंदौर में युवक पर बेरहमी से हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

हाई कोर्ट ने हुबली ईदगाह मैदान में गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दे दी

 कर्नाटक | हाई कोर्ट ने मंगलवार देर रात हुई सुनवाई में हुबली ईदगाह मैदान में गणेश प्रतिमा स्थापित करने और पूजा करने की अनुमति दे दी। रात 12.30 बजे सुनाए गए अपने फैसले में जज ने कहा कि गणेशजी के अलावा किसी और देवता की मूर्ति नहीं लगाई जाएगी और यह अनुमति केवल तीन दिन के आयोजन के लिए है। इससे पहले धारवाड़ नगर आयुक्त ने हुबली ईदगाह मैदान (Hubballi Idgah) में गणेशोत्सव आयोजित (Ganesh festival celebration) करने की अनुमति दी गई थी। इसे हाई कोर्ट में चुनौती गई गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अशोक एस. किनागी ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि यह संपत्ति धारवाड़ नगरपालिका की है। अंजुमन-ए-इस्लाम 999 साल की अवधि के लिए एक रुपये प्रति वर्ष के शुल्क पर केवल एक पट्टा धारक था। नगर आयुक्त के आदेश को अंजुमन-ए-इस्लाम ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हुबली-धारवाड़ नगर निगम ने यहां ईदगाह मैदान में गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति देने का फैसला किया था। यह निर्णय निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ चली लंबी बैठक के बाद सोमवार देर रात लिया गया था।

- Install Android App -