हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लगाया आरोप
हरदा। वार्ड क्रमांक 17 स्थित पाठक कॉलोनी निवासी स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी देवेंद्र ढोलया ने सल्फास का सेवन कर लिया। देवेंद्र नीमगांव में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ थे। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक ने अपने बयान में विभाग से जुड़े दो युवकों और कुछ महिलाओं के नाम बताए हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर देवेंद्र ने यह कदम उठाया।
मृतक का रविवार को भोपाल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव हरदा लाया गया, जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं और मृतक के बयान के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

