ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

बाजार में चल रहे 50 और 200 के नकली नोट, RBI ने चेताया

बाजार में काफी धड़ल्ले से 50 और 200 रुपए के नकली नोट चल रहे हैं। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India) जनता को जागरूक करने के लिए आगे आई है। उन्होंने नकली नोटों की पहचान बताई है। दरअसल आरबीआई वित्तीय जागरूकता सप्ताह (Financial Awareness Week) बना रही है। इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक लक्ष्मीकांत राव ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अगर बैंक की सेवा से खुश नहीं है या किसी तरह की समस्या है तो शिकायत कर सकते हैं। राव ने कहा कि रिजर्व बैंक किसी भी संस्था के खिलाफ लोकपाल की शिकायत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने जागरूकता सप्ताह समारोह में करेंसी के असली और नकली के पहचान के बारे में बताया। लक्ष्मीकांत ने बताया, ’50 रुपए के असली नोट में सामने के भाग में मूल्य वर्ग में 50 के साथ आर-पार मिलान, देवनागरी में 50 लिखा, बीच में महात्मा गांधी की फोटो, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, गैर-धातुयी सुरधा धागा होता है।’ साथ ही दाएं तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह, इलेक्टोइप 50 वॉटरमार्क, संख्या पैनल ऊपर बाएं तरफ और नीचे दाएं तरफ छोटे से बढ़ते आकार में लिखे होते हैं।

- Install Android App -

वहीं 50 रुपए के नोट में पीछे तरफ छपने वाला साल, स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन, भाषा पैनल और आकार 66*135 मिमि होता है। जबकि 200 रुपए के नोट में लगभग सभी चीजे वहीं होती है। इसमें नोट तिरछा करने पर हरे रंग का धागा ब्लू कलर में दिखाई देता है।