jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

बाथरूम में घुसकर कपड़े बदल रही युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फर्जी पत्रकारों ने रुपये भी वसूले, पढ़े पूरी खबर..

मकड़ाई समाचार जबलपुर। जिले में दो फर्जी पत्रकारों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां देह व्यापार के शक में दो कथित पत्रकारों ने एक घर में घुसकर एक युवक की पिटाई कर दी, घर के बाथरुम में घुसकर एक युवती के अश्लील वीडियो भी बनाए। पूरा मामला चार दिन पुराना बताया जा रहा है जिसका वीडियो अब सामने आया है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ये वीडियो शहर के मदन महल थाना क्षेत्र के अंजनी विहार का है। यहां बीते दिनों डायल हंड्रेड को मिली हंगामे की ख़बर पर पुलिस पहुंची थी। आरोप था कि यहां एक घर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में मिली एक युवक, युवती और महिला को तो छोड़ दिया, लेकिन इस दौरान कथित तौर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर घर में घुसे फर्जी पत्रकारों ने जमकर बवाल किया।

- Install Android App -

मोबाइल का कैमरा ऑन करके कथित पत्रकार घर में घुसे, जिनके साथ आए लोगों ने घर में मौजूद एक युवक के साथ जमकर मारपीट की और बाथरुम में घुसकर युवती के वीडियो बनाए। आरोप ये भी है कि फर्जी पत्रकारों ने घर में मौजूद महिला को सैक्स रैकेट के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 20 हजार रुपए पहले ही वसूल लिए थे।

गंभीर बात ये है कि इस मामले में पुलिस ने 4 दिनों से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, अब जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का कहना है कि इस तरह किसी शक की बिनाह पर किसी घर में घुसकर वीडियो बनाना गलत है। एसपी ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात की है।