ब्रेकिंग
घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

बारातियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 4 की मौत, 5 की हालत गंभीर

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झखरी में सोमवार देर रात बारातियों से भरी पिकअप के पलट जाने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो भाई बहन भी शामिल हैं। दर्जनभर बारातियों को चोटे आई हैं। इनमें से पांच लोगों को गंभीर चोट आने पर मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। बाकी बारातियों का स्थानीय धौरपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही विवाह स्थल में मातम छा गया। बताया गया है कि ग्राम बरडीह से बाराती पड़ोस के ग्राम सेमरडीह में विवाह के लिए गए थे। विवाह उपरांत रात करीब 12 बजे बाराती पिकअप से वापस बरडीह लौट रहे थे। पिकअप में करीब 20 बाराती सवार थे। बताया गया कि चालक नशे में धुत था और ग्राम बरडीह और झखरी के बीच निर्माणाधीन सड़क में चालक लापरवाही पूर्वक पिकअप को तेज गति से चलाते हुए वापस लौट रहा था।

- Install Android App -

इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से चोट लगने के कारण राजाराम 45 वर्ष, रामेश्वर 50 वर्ष, संतोष सिंह 12 वर्ष और उसकी 20 वर्षीय बहन की मौत हो गई। मृतकों में दो ग्राम झखरी के और दो ग्राम मसगा के थे। घटना झखरी आश्रम के पास हुआ।

हादसे के बाद आसपास के लोग जुटे और इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को तत्काल धौरपुर अस्पताल लाया गया और गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को एंबुलेंस से अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामान्य रूप से आहत बारातियों का स्थानीय धौरपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम बरडीह में मातम छा गया। मृतकों में भाई बहन भी शामिल हैं जो बारात से अपने घर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।