jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

बालक अमित के माता पिता या घर के संबंध में जानकारी दें

मकड़ाई समाचार हरदा। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. राहुल दुबे ने बताया कि हरदा जिले का एक बालक अमित गोपाल चौकसे लगभग 10 से 15 दिन पूर्व नागपुर महाराष्ट्र में मिला है, जो वर्तमान में बालगृह नागपुर में रह रहा है। यह बालक अपने घर का पता ‘‘अस्पताल के पास हरदा’’ बता रहा है, और अपने पिता का व्यवसाय ड्रायवर बता रहा है। बालक अमित के माता पिता अथवा उसके घर के संबंध में किसी को जानकारी हो, तो वह जानकारी कलेक्ट्रेट के प्रथम तल पर कक्ष क्रमांक 61 में संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय अथवा बाल कल्याण समिति बालगृह भवन, बायपास चौराहा इन्दौर रोड़ हरदा में सम्पर्क कर सकता है।