jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

बिग ब्रेकिंग् न्यूज : अज्ञात चोरों ने सुने मकान का ताला तोड़ा 8 लाख के जेवर सहित नगदी 57 हजार लेकर हुए फरार

संदीप मौर्या
मकड़ाई समाचार इंदौर। महू थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद है। दीपावली के त्यौहार पर लक्ष्मी पुजा करके घर मे रखे लाखो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक द्वारा किशनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार किशनगंज थाना क्षेत्र मैं स्थित शांति पैराडाइज कॉलोनी के नए मकान में चोरों ने धावा बोल दिया मकान मालिक महेश पिवाल ने बताया कि दीपावली पर पूजन के लिए भोपाल से शांति पैलेस कॉलोनी में आए थे। यहां पर हमारा मकान है हमने यहीं पर दिवाली की लक्ष्मी पूजन किया था। पूजन में मैंने मेरे तीन बेटियों की शादी की रकम और नगदी रखे थे। भाई दूज के बाद हम परिवार सहित भोपाल गए थे। कल सुबह हमें पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि आपके मकान का दरवाजा खुला है जिस पर वह तुरंत भोपाल से रवाना होकर शाम को शांति पैराडाइज अपने घर पहुंचे तो पता लगा कि घर में रखे सोने-चांदी के करीब आठ लाख के जेवरात सहित ₹57000 नकद चोरी हो गए। जिसकी सूचना किशनगंज थाने पर दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।