बिग ब्रेकिंग् हरदा; सोयाबीन से भरी ट्राली का एकशल टूटा, ट्राली पलटी दोनो टायर हुए अलग अलग, बड़ा हादसा होने से बचा
विनोद भिलाला
मकड़ाई समाचार हरदा कुकरावद। हरदा मगरधा मार्ग पर ग्राम रहटाखुर्द के पास जिनवानिया का किसान शुभम भायरे अपने ट्रेक्टर ट्राली से सोयाबीन बेचने हरदा मंडी आ रहा था। शुक्रवार सुबह 9 बजे के लगभग मुख्य मार्ग पर अचानक ट्राली के दोनों पहिये अलग अलग हो गए। वही एक्सल टूट गया। ट्राली में भरी सोयाबीन जो लगभग 50 किविंटल के लगभग थी। सड़क किनारे गिर गई। जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ। वही बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गई। ज्ञात हो ट्राली किसान ने नई खरीदी थी। और नई ट्राली का एक्सल टूट जाने से कही न कही निर्माता एजेंसी पर भी लोग सवाल उठा रहे है। कि वही सड़क पर जगह जगह गड्ढे भी बहुत ज्यादा होने से आये दिन घटनाएं हो रही है।