jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

बिग ब्रेकिंग खरगोन – नागरिकों में भय न पनपे- गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र , खरगोन के लिए एक एएसपी का पद सृजित होगा,दो नए थाने बनेंगे और निमाड़ में बटालियन भी होगी

वृजभूषण दसोदी मकड़ाई समाचार खरगोन । गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि खरगोन में अब इंटेसिव पुलिसिंग की शुरुआत होगी। खरगोन जिला निमाड़ के मध्य में होने से यहां बटालियन बनाने का प्रस्ताव भी बनाया गया है। इसके अलावा खरगोन जिले में एक अलग से एएसपी पद सृजन किया जाएगा। जिसकी स्थापना सनावद-बड़वाह में होगी। साथ ही खरगोन शहर में बिस्टान नाका और जैतापुर क्षेत्र में दो नए थाने बनाये जाएंगे। वहीं खरगोन शहर में एक सीएसपी की भी पदस्थापना की जाएगी। गृहमंत्री डॉ. मिश्र खरगोन भ्रमण पर शुक्रवार की सुबह पहुँचे। यहां उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों से कहा कि विश्वास बहाली एक पक्ष है लेकिन अब लोगों मे भय का माहौल नहीं होना चाहिए। साथ ही जो लोग 10 अप्रैल के घटनाक्रम में शामिल है। उन पर ऐसी कार्यवाही करो कि जनता याद रखे। साथ ही बड़े ग्रुप पर होमवर्क करें। इस माह तक कार्यवाही के प्रमाण दिखने चाहिए।

 

- Install Android App -

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीरसिंह यादव ने खरगोन शहर में शांति बहाली के लिए कई प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खरगोन में सेंस ऑफ सिक्योरिटी की कमी को पूरा करने के लिए शहर में दो अलग थाने बनाने के प्रस्ताव रखे। इंदौर आईजी श्री राकेश गुप्ता ने बटालियन के अलावा 2 थाने एक सीएसपी और एक एएसपी पद तथा कैमरों लगाने के बारे में जोर दिया। दोनों पुलिस अधिकारियों के प्रस्ताव जानने के बाद गृहमंत्री डॉ. मिश्र ने भोपाल में एसीएस श्री राजेश राजौरा और पीएचक्यू में रेडियो पुलिस प्रमुख श्री झा को शासन स्तर पर एक बैठक कर इस पर अमल करने के निर्देश दिए है। बैठक में खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, बड़वाह विधायक श्री सचिन बिरला, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, राजेन्द्र राठौड़ और एएसपी श्री मनीष खत्री, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके और एसडीओपी श्री रोहित आलावा उपस्थित रहे।