बिग ब्रेकिंग न्यूज़- सिवनीमालवा अज्ञात लुटेरों ने किसान को रोककर लुटे 2 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी
डोलरिया थाने के अंतर्गत दो लाख की लूट,
के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। डोलरिया थाने के अंतर्गत शाम को दो लाख की लूट के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस जानकारी लगने के बाद तलाशी में जुट गई। प्राप्त जानकारी अनुसार डोलरिया तहसील के ग्राम टिगरिया से मिसरोद के बीच एक नदी के पास अज्ञात बदमाशों ने दो लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ग्राम टिगरिया की ओर फरार हो गए। पुलिस के द्वारा तलाशी की जा रही है मामले की जानकारी लगते ही घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने निरीक्षण किया। पुलिस के द्वारा पुलिस के द्वारा आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किसान ने बैंक से दो लाख रुपए खाते से निकाले थे। खाते से पैसे निकालने के बाद रास्ते में टिगरिया के पास लूट कर फरार हो गए।
थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया 2 लाख रुपए लेकर जा रहे किसान को अज्ञात आरोपी ने टिकारिया नदी पुल के समीप रोक पैसे छुड़ा कर फरार हो गए। जानकारी लगते डोलरिया थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लूट के आरोपी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्दी पकड़ा जाएगा आसपास थानों में भी जानकारी दे दी गई है और सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
इनका कहना है।
,, ओमप्रकाश नाम के किसान से दो लाख की लूट हुई है जानकारी लगते ही पुलिस के द्वारा आसपास तलाश की जा रही है जल्दी लूट का आरोपी पकड़ा जाएगा।
सौम्या अग्रवाल एसडीओपी सिवनीमालवा।