मकड़ाई समाचार हरदा। आज ग्राम भुवनखेडी में बिजली की समस्या को लेकर युवा शक्ति संगठन के ग्राम अध्यक्ष पंकज गार्गे द्वारा सरपंच श्रीमति कमला सिरोही को ज्ञापन दिया गया। जिसमें डॉक्टर अंबेडकर मोहल्ला तथा संत रविदास मोहल्ला की एक संयुक्त डीपी लगाई जाए। क्योंकि एक डीपी पूरे गांव की पूर्ति करने में असमर्थ है। और गांव से बड़े किसानों का बिजली भुगतान विलंबित है। जिसकी सजा हम साधारण बीपीएल धारक को भुगतना पड़ रहा है। हमें सदैव ही निम्न वोल्टेज की बिजली दी जाती है। विगत कई महीनो से अंधेरे में रह रहे हैं। जबकि हम लोग हर महीने का बिजली बिल भुगतान निर्धारित समय पर करते हैं।
युवा शक्ति संगठन के ग्राम अध्यक्ष पंकज गार्गे ने बताया की यदि अलग डीपी नहीं लगवाई गई तो समाधान हेतु अगला ज्ञापन हम कलेक्टर ऑफिस में जिलाधीश महोदय को देंगे। ज्ञापन के दौरान अमर ओसले, संदीप लोहारे, दिलीप ओेसले, भगतराम गार्गे, सौरभ ओसले, गगन पिपलोदे, पंकज ओेसले और मनीष ओेसले मौजूद रहे।

