jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने वाला जीतू फौजी अरेस्ट, कोर्ट में होगी पेशी

मेरठ: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के चिंगरावटी गांव में हुई हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने के आरोप में जीतू फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एसटीएफ की टीम जम्मू पहुंची और उसे हिरासत में लेकर वापस आई। पुलिस ने इस मामले में 5 अन्य आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फौजी को गोपनीय जगह पर रखकर एसटीएफ पूछताछ कर रही है।

- Install Android App -

जानकारी मुताबिक आरोपी जीतू फौजी को शनिवार देर रात सेना ने मेरठ में यूपी एसटीएफ को सौंप दिया। गिरफ्तार आरोपी जीतू को आज बुलंदशहर कोर्ट में पेश किया जाएगा। मेरठ एसटीएफ की 5 सदस्य टीम एफआईआर की कॉपी और वारंट लेकर श्रीनगर गई थी। जहां आर्मी की मदद से जीतू को लेकर मेरठ पहुंची। देर रात करीब 12:50 के आसपास जीतू को मेरठ एसटीएफ ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। जीतू से पूछताछ की जा रही है लेकिन इस मामले में अभी किसी अधिकारी की प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर हिंसा की मूल एफआईआर में जीतू फौजी का नाम आरोपी नंबर 11 के रूप में दर्ज है। आरोप है कि जीतू उर्फ जितेंद्र ने बुलंदशहर हिंसा के दौरान हिंसा में शामिल था और उसपर इलाके में हिंसा फैलाने, आगजनी करने और इंस्पेक्टर की हत्या करने में शामिल होने का आरोप है।