jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026

बेगूसराय गोलीकांड में मामलें में 3 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

मकड़ाई समाचार बिहार | बेगूसराय में बीते मंगलवार यानी 13 सितंबर को बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधूध गोलीबारी की, जिससे 10 से 11 लोग घायल हुए थे। वहीं 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस ने अपराधियों के धड़पकड़ के लिए अभियान चला दिया था, लेकिन 48 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद जब पुलिस के हाथ खाली तो बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा था। हालांकि बीते दिन गुरूवार को पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब पुलिस ने एक और आरोपी को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम केशव बताया जा रहा है।इस गोली कांड को लेकर अब तक 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं इस मामले की जांच की लिए 4 टीमें बनाई गई हैं, जो संदिग्ध लोगों में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की वारदात वाली सीसीटीवी फुटेज से फोटोज जारी की गई है, जिसके आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।