jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत... 💰 सोना-चांदी का ताजा भाव - शनिवार, 27 जून 2026

बेगूसराय में बदमाशो का आतंक ..दिन दहाड़े गोलीबारी की 1 की मौत

मकड़ाई समाचार बेगूसराय| जिले में मंगलवार शाम हुई गोलीबारी मामले में अब पुलिस ने चार संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। एसपी ने संदिग्धों की तस्वीर जारी करते हुए बताया कि इस गोलीबारी में दो नहीं चार अपराधी शामिल थे।मंगलवार शाम बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक पर सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 11 लोगों को गोली मार दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मंगलवार शाम हुई अंधाधूध गोलीबारी के 24 घंटे से ज्यादा समय बीत गए। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई है। लेकिन पुलिस का हमलावरों तक पहुंचना अभी बाकी है। अब बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने चार संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस घटना में दो नहीं चार अपराधी शामिल थे।अब तक हुई जांच में इस बात के साफ संकेत है कि इस घटना को अंजाम देने वाले एक बाइक पर सवार दो लोग नहीं बल्कि दो बाइक पर चार लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए चार टीमें बनाई गई हैं, जो सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी से मिले फुटेज का अध्ययन किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से चार संदिग्धों की तस्वीर निकाली गई है। जिन्हें पकड़ने में पुलिस का सहयोग करने की अपील जनता से की गई है।इस अंधाधुंध फायरिंग के मामले में अब तक हुई जांच के बाद सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं पांच संदिग्ध लोगों में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर, पूरे मामले की जांच के लिए चार टीम बनाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फुटेज से कई तस्वीर निकाली गई हैं, जिन्हे आसपास के जिलों में भी पहचान के लिए भेजा गया है। बेगूसराय के पड़ोसी जिले समस्तीपुर के उजियारपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात एनएच 28 पर बहिरा चौर के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से पिस्टल व काफी संख्या में कारतूस मिला है। दोनों की उम्र करीब 25-26 वर्ष है। दोनों बेगूसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि दोनों ने बेगूसराय फायरिंग की घटना से अपने को अलग बताया है।

- Install Android App -