jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

बेटमा में निकली भव्य कलश यात्रा

मकड़ाई समाचार बेटमा। भगवान राम को टाट से उठाकर ठाठ से बिठाने में 492 वर्षों का सतत संघर्ष और चार लाख से अधिक राम भक्तों के प्राणआहुति देने के बाद यह स्वप्न हमारे सामने साकार हुआ है। राम मंदिर का निर्माण केवल मंदिर निर्माण तक ही सीमित नहीं है। यह राष्ट्र मंदिर का निर्माण भी है।
भारत के खोए हुए वैभव और स्वाभिमान का निर्माण है उक्त विचार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के जन जागरण अभियान के अंतर्गत निकाली गई श्रीराम जानकी कलश यात्रा के धर्म सभा कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती माला सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि अयोध्या में बनने वाले भगवान राम मंदिर के निर्माण का अवसर हमारे जीवन में फिर कभी नहीं आने वाला है राम राज्य की स्थापना के साथ भारत के समक्ष विभिन्न चुनौतियां जैसे धर्मांतरण, नक्सलवाद, गौहत्या स्वतः ही समाप्त होने लगेगी और भारत पुनः वैभवशाली राष्ट्र के उन्नत शिखर पर विश्व में अपना भगवा लहराएगा। श्री राम जन्म रामराज्य कलश यात्रा मीठी बावड़ी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कुमरावत समाज धर्मशाला में समाप्त हुई। यात्रा का नगर के अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। धर्म सभा में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पदमा खंडेलवाल ने की। अतिथि परिचय सविता सोनगरा ने दिया। स्वागत ममता शर्मा, मंजू चौहान ने किया। संचालन अंजली जोशी ने किया आभार ललिता सुलाखिया ने माना। इस अवसर पर श्री राम स्तुति वंदना उपाध्याय द्वारा दी गई। यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी एवं बाल हनुमान की जीवंत झाँकीआकर्षण का केंद्र रही रही तो बालिकाएं सिर पर कलश रख गरबा करती नजर आई। मधु जोशी, सुनैना बियाणी, शिवानी पांचाल मुख्यरूप से उपस्थित रही।