jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

बेटी का फूफा से अवैध संबंध : जिस मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को पाला पोसा, उसी बेटी ने मां की कर दी हत्या

मां ने विरोध जताया, तो बेटी और प्रेमी फूफा ने मां को ही रास्ते से हटा दिया

मकड़ाई समाचार अनूपपुर। इश्क, प्यार और मोहब्बत कैसे किसी को दीवाना बना सकती है, किसी ने नहीं सोचा होगा। प्यार में अंधी बेटी मां की जान की दुश्मन बन गई। बेटी का फूफा के साथ अवैध संबंध था। जिस पर मां ने विरोध जताया, तो बेटी और प्रेमी फूफा ने मां को ही रास्ते से हटा दिया। उसकी हत्या कर दी। घटना अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र की है।

- Install Android App -

दरअसल भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के जमुना कॉलरी की रहने वाली अधेड़ महिला मंजू विश्वकर्मा 20 अगस्त से लापता थी। जिसकी शिकायत उसकी बेटी ने थाने में की थी। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर तलाश कर रही थी। तभी दूसरे दिन कुशियार के जंगल में मंजू विश्वकर्मा की लाश मिल गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पाया कि महिला की हत्या गला रेतकर की गई है।

पुलिस ने मृतिका की बेटी से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि बेटी विनीता विश्वकर्मा और उसके फूफा लाल बहादुर के बीच प्रेम प्रसंग है। दोनों ने मिलकर अपने ही मां की हत्या के वारदात को अंजाम दिया है। मां को इस रिश्ते से एतराज था। इन्हीं दोनों ने मिलकर मृतिका को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी।

पूछताछ में पता चला कि झाड़ फूक के नाम पर मां को जंगल ले गए, जहां उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। किसी को संदेह न हो इसलिए फूफा वहां से अपने घर चला गया। बेटी मां की मौत पर घड़ियाली आंसू बहा विलाप करती रही। जब हकीकत सबके सामने आई, तो बेटी का असली चेहरा देख सभी हैरान रह गए। पुलिस ने बेटी विनीता विश्वकर्मा और उसके फूफा लाल बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।