jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

harda news : युवक की हत्या के मामले में जयस ने विरोध प्रदर्शन कर हंडिया थाने से TI को हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन 

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम रिजगांव में शनिवार रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या को लेकर जयस ने विरोध प्रदर्शन कर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सयुंक्त कलेक्टर डीके सिंह को सौंपा है।

जय आदिवासी युवा संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश काकोड़िया का कहना है कि सत्यनारायण के हत्यारों को फांसी देने एवं मृतक के किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर हमने ज्ञापन सौंपा है। हत्या के तीन दिनों बाद भी पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पाई है। जबकि हत्या के पहले ही मृतक का हत्या के आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

- Install Android App -

उधर, जयस के सरंक्षक धनसिंह भलावी का कहना है कि हंडिया थाने में पदस्थ पूरे स्टाफ को बदलने के साथ ही टीआई सत्तुसिंह सरेयाम को जिले से दूसरे जिले में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के लोगों को टीआई की कार्यप्रणाली पर भरोसा नहीं है। उनके द्वारा काफी दिनों से आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ गलत व्यवहार कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके मकानों को तोड़ा जाएं। वहीं, हत्या के कारणों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते यहां पुलिस की जांच सही नहीं होने की आशंका है। जिले में आदिवासियों एवं दलित वर्ग के लोगों के साथ हो रहे अत्याचार, मारपीट, दुष्कर्म जैसी घटनाओं को लेकर आदिवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन को सात दिनों के भीतर मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन करने के साथ ही मृतक के गांव में धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।

इस मामले को लेकर हंडिया थाना प्रभारी सरेयाम का कहना है कि हत्या के इस मामले की विवेचना अजाक्स थाने के डीएसपी द्वारा की जा रही है।