jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

बेटे को टिकट दिलाने के लिए रीता बहुगुणा जोशी ने सांसदी से दिया इस्तीफे का प्रस्ताव- नड्डा को लिखा पत्र

 बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की है। दरअसल, रीता बहुगुणा जोशी ने  अपने बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट दिलाने के लिए सांसद पद से इस्तीफा दिया है।  उन्होंने इस बारे में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट के पार्टी के फैसले के बारे में जब पता चला तो मैंने इस बारे में पत्र लिखा है। रीता का कहना है कि अगर कोई चुनावी राजनीति में आना चाहता है और लंबे समय से समाजसेवा कर रहा है तो उसे टिकट में हर्ज नहीं होना चाहिए।

- Install Android App -

रीता जोशी ने यह भी कहा कि मैंने पहले ही 2024 का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर रखी है। अब मैं सासंदी छोड़कर पार्टी का काम करना चाहती हूं। रीता बहुगुणा का कहना है कि अगर मौजूदा सांसद के बेटे को टिकट देने में दिक्कत है तो वो सांसदी छोड़ने को तैयार हैं। बता दें कि रीता जोशी जिस सीट लखनऊ कैंट से टिकट मांग रही हैं, उस पर बीजेपी में कई दावेदार हो गए हैं।

रीता का कहना है कि उनका बेटा 2009 से राजनीति में एक्टिव है और लोगों के लिए काम कर रहा है। ऐसे में उनके बेटे मयंक जोशी को टिकट मिलना चाहिए। बता दें कि बीजेपी में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर बैठक चल रही है। उम्मीद है कि तीसरे और चौथे चरण के लिए बुधवार को टिकटों का ऐलान होगा।