jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

बेटे ने दादा के साथ मिलकर पिता को मार डाला, दुर्घटना बताने के लिए शव को मोटरसाइकिल समेत फेंका

मामले में एक आरोपित नाबालिग है इसलिए उसका नाम भी सामने नहीं लाया जा सकता

मकड़ाई समाचार शहडोल। जिले में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक मामले का खुलासा होता है तो दूसरा सामने आ जाता है। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो मौत के मामले सामने आए हैं, जिसमें एक हत्या का है। संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ शव मिले हैं।

- Install Android App -

जैतपुर थाना क्षेत्र पचरवार में मेहीलाल का शव मिला है। दूसरा शव जैतपुर थाना क्षेत्र के चकौड़िया के समीप भैसाताल में मिला है। पुलिस के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र पचरवार में मेहीलाल पाव पुत्र चमरु बैगा 42 साल की हत्या उसके खुद के पिता एवं पुत्र ने मिलकर की। मेहीलाल शराबी एवं झगड़ालू आचरण का था। इस बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ और हत्या करने के बाद पिता और पुत्र ने लाश मोटरसाइकिल में रखकर छिपाने की नीयत से शव और मोटरसाइकिल को फेंक दिया था, ताकि घटना दुर्घटना में बदली जा सके।

जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पचरवार में जो शव मिला है उसकी हत्या की गई है। आरोपितों को भी पकड़ लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। इस मामले में दादा और पोते ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के मामले में एक आरोपित नाबालिग है इसलिए उसका नाम भी सामने नहीं लाया जा सकता है।

दूसरा शव के मिलने में सामान्य मौत की बात सामने आई है। मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह बीमार भी था। इस मामले में मर्ग कायम करके जांच की जा रही है कि मौत का कारण क्या है, पुलिस का कहना है, इसमें हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।