सुनील पटल्या बेड़िया। नगर में वैक्सीन के लिए रात 3 बजे से ही टीकाकरण केंद्र भीड़ उमड़ी। भीड़ इतनी की खूब धक्का मुक्की हुई। सुबह 7 बजे पुलिस की उपस्थिति में टोकन बाटे गए। टोकन लेने के लिए भी धक्का मुक्की हुई। लोग टोकन लेने के लिए एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ कर रहे थे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुँची। यहाँ 500 कोविड शील्ड के डोज़ आये हुए थे। लंबी लगी महिलाओं व पुरुषों की कतार में घंटो इंतजार करना पड़ा। बीच मे बिजली गुल होने से लोगो बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। यहाँ आस पास गावो से आये लोगो को बड़ी मुशीबत उठाना पड़ा। कई लोगो को टोकन नही मिलने से बेरंग लौटे।
ब्रेकिंग