jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

शादी के 17 दिन बाद ही पत्नी को किया प्रेमी के हवाले, एग्रीमेंट पेपर बना और फिर…

मकड़ाई समाचार झारखंड। Patni ko Premi Ke Pas Bheja शादी किसी भी इंसान के लिए काफी मायने रखता है। आमतौर पर जिंदगी में एक भी बार शादी होती है और कहा जाता है कि यह बंधन सात जन्मों का होता है। हालांकि कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जहां यह बंधन सात जन्मों का न होकर 17 दिन में ही खत्म हो जाता है। ऐसा ही एक मामला झारखंड से सामने आया है। बताया जाता है कि शादी से पहले लड़की किसी और लड़के से प्रेम करती थी, लेकिन घर वालों की जबर्दस्ती की वजह से उसकी शादी हो गई। ससुराल में 17 दिन बिताने के बाद नई नवेली दुल्हन वहां से भाग खड़ी हुई और प्रेमी के पास पहुंच गई। प्रेमी ने भी अपने प्यार को कबूल कर लिया और साथ रखने को तैयार होगा।

बताया जाता है कि रांची के हरमू रोड स्थित न्यू आनंद नगर की रहने वाली युवती की शादी रातू थाना क्षेत्र के चिपरा गांव में तीन जुलाई को हुई थी।हालांकि ससुराल जाने के बाद भी लड़की लगातार मोबाइल फोन के माध्यम से अपने प्रेमी के संपर्क में थी। जब लड़की के ससुराल पक्ष को यह पता चला कि उनकी बहू किसी दूसरे लड़के से प्रेम करती है तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई।

- Install Android App -

इसके बाद परिजनों ने आपस में सलाह करके एक एग्रीमेंट बनाया और पति ने खुद ही अपनी पत्नी को प्रेमी के पास पहुंचा दिया। बताया जाता है कि अपने ससुराल में रहना नहीं चाहती थी। जिसके बाद उसे 19 जुलाई को वापस मनाकर लाया गया था। लेकिन वह पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी। लड़का-लड़की के परिवार वालों ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद एक एग्रीमेंट बनाया गया और लड़की को उसके प्रेमी के साथ रहने के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगभग डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।