jhankar
ब्रेकिंग
अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज

बैंक के पूर्व रिकवरी एजेंट ने जहर पीया, हालत नाजुक, हरदा बायपास स्थित रेवा सिटी कॉलोनी की घटना

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। हरदा बायपास के पास स्थित रेवा सिटी केसल निवासी इंडसंड बैंक के पूर्व रिकवरी एजेंट प्रीत काेेहली ने मंगलवार शाम काे कीटनाशक पी लिया है। हालत बेहद नाजुक है। प्रीत काेे वेंटीलेटर पर रखा गया है। नर्मदा अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने सूचना पर जांच शुरू कर दी है। इधर बैंक मैनेजर के अनुसार प्रीत काेहली उनका रिकवरी एजेंट था। गबन के एक मामले के कारण उसे दाे माह पहले ही बैंक से हटा दिया गया था। पुलिस आत्महत्या के कारण जानने के लिए जांच कर रही है।

देहात थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन ने बताया इंडसंड बैंक के पूर्व कर्मचारी प्रीत काेहली (40) ने कीटनाशक पी लिया है। कीटनाशक पीकर सुसाइड की काेशिश क्याें की इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रीत काेहली छिंदवाड़ा का निवासी है। हाेशंगाबाद में अकेला रहता है। पत्नी ने पहले ही तलाक ले लिया था।

कीटनाशक की सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उसके भाई काे सूचना दे दी है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी उसकी हालत बेहद नाजुक है। इधर, नर्मदा अस्पताल के मैनेजर मनाेज सारन ने बताया प्रीत काेहली की हालत बेहद नाजुक है। वेंटीलेटर का सपाेर्ट भी बहुत कम ले पा रहा है। डाॅक्टर की टीम उसे देख रही है। उसका इलाज जारी है।

- Install Android App -

10 लाख रुपए के गबन के केस में आया था नाम

सतरास्ता स्थित इंडसंड बैंक के टू-व्हीलर ब्रांच मैनेजर आकाश पवार ने बताया प्रीत काेहली रिकवरी एजेंट था। मैंने 6 माह पहले ही ज्वाइन किया है। ज्वाॅइन करने के बाद मैैंने लाेन रिकवरी की जांच की ताे सामने आया कि कई लाेगाें ने बाइक के लिए लाेन लिया, लेकिन किस्त जमा नहीं की है।

मैंने बैंक से लाेन लेने वालाें काे रिकवरी के लिए नाेटिस दिया। नाेटिस मिलने के बाद लाेग हमारे पास आए और बताया हमने ताे पहले ही लाेन की किस्त एजेंट प्रीत काेहली काे दे दी थी। जांच हुई ताे पता चला कि प्रीत काेहली ने राशि का गबन किया है।

उस पर करीब 10 लाख के गबन का आराेप है। हमने पूरा मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भेजा। बैंक प्रबंधन से काेहली काे हटाने के आदेश आए थे, इस पर हमने दाे माह पहले उसे हटा दिया है। अब उससे हमारा काेई कनेक्शन नहीं है।