jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

बैतूल:यात्री बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर ,30 यात्री घायल,10 गंभीर

मकड़ाई समाचार बैतूल |  बैतूल–सावनेर राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर ससुंद्रा गांव के पास एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात रात करीब तीन बजे हुआ। इस हादसे में बस में 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल से बालाघाट जा रही एमपी सूत्र सेवा की बस क्रमांक एमपी 04 पीए 3652 की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। बस का सामने का हिस्सा टक्कर में क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सीट पर ही फंसकर रह गया था, जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल और मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।