ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

ब्रिटेन में ओमिक्रोन वेरिएंट से हाहाकार, लंदन में हर 20वां व्यक्ति पॉजिटिव, 24 घंटे में रिकार्ड 1.22 लाख संक्रमित

Omicron variant in UK : ब्रिटेन से कोरोना महामारी का संक्रमण अचानक बेकाबू हो गया है। बीते 24 घंटे में ब्रिटेन में रिकॉर्ड 1,22,186 नए कोरोना संक्रमित मामले निकले हैं, वहीं 137 लोगों की मौत की सूचना है। प्रारंभिक सांख्यिकीय मॉडल के अनुसार बीते हफ्ते लंदन में हर 20वां व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुआ था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जानकारी दी है कि ओमिक्रोन के विस्फोट संक्रमण को देखते हुए क्रिसमस और इसी पूर्व संध्या पर 3 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

लगातार 3 दिन से एक लाख से ज्यादा केस

ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि लगातार 3 दिनों से एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 1,19,789 मामले मिले, जबकि बुधवार को 1.06 लाख मामले सामने आए। गुरुवार को 147 की तुलना में शुक्रवार को कुछ 137 मौतें हुईं। लंदन के अधिकांश अस्पतालों के बेड भरे हुए हैं। ऑफिस ऑफ नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) द्वारा गुरुवार को प्रकाशित प्रारंभिक मॉडल के अनुमान के मुताबिक 13-19 दिसंबर के सप्ताह के दौरान ब्रिटेन में 17 लाख लोग संक्रमित हुए थे। इनमें अकेले इंग्लैंड में 15.44 लाख संक्रमित शामिल हैं। शेष वेल्स में 70 हजार, उत्तरी आयरलैंड में 44,900 और स्कॉटलैंड में 79,200 संक्रमित हैं।

मॉडल के अनुसार लंदन में हर 20वां व्यक्ति संक्रमित

- Install Android App -

इस मॉडल के आंकड़ों पर यकीन किया जाए तो लंदन में इस दौरान हर 20वां व्यक्ति संक्रमित हुआ। अगले सात दिन में लंदन में10वें शख्स के संक्रमित होने की आशंका है।

ब्रिटेन आने जाने वाली 2,175 उड़ानें रद्द

दुनिया भर में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को अकेले अमेरिका में 448 सहित 2,175 उड़ानें रद्द की गईं। इनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें हैं। अमेरिकी एयरलाइन डेल्टा ने 138 और यूनाइटेड एयरलाइंस ने 170 उड़ानें रद्द कीं। जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा ने भी अपनी कई दर्जन उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसमें ह्यूस्टन, बोस्टन और वाशिंगटन के लिए उड़ानें भी शामिल हैं।

चीन ने 26 अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

चीन के उत्तर-पश्चिमी शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर 26 अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है। इन 26 अधिकारियों को क्या सजा दी गई है, इसकी जानकारी मंत्रालय की ओर से नहीं दी गई है। चीन में संक्रमण के मामले बढ़ते ही सरकार ने 1.30 करोड़ की आबादी वाले इस शहर में लॉकडाउन कर दिया है।