jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

ब्रेकिंग न्यूज खातेगांव: नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 साल की सजा, 5 हजार का अर्थदंड

अनिल उपाध्याय
खातेगांव

- Install Android App -

देवास खातेगांव। विशेष न्यायाधीश माननीय सरिता वाधवानी के न्यायालय खातेगांव ने नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी नितेश पिता रमेश निवासी बुराड़ा थाना नेमावर को धारा 376 दो एन एवं धारा 376( 3) एवं धारा 506 भाग 2 के अंतर्गत
शुक्रवार 26 मई 2023 को 20 वर्ष के कारावास एवं सभी धाराओं में कुल अर्थदंड की राशि ₹5000 से दंडित किया गया। घटना 25 दिसंबर 2019 के शाम 6:30 बजे की है।

जब नाबालिग बालिका शौच करने जंगल में गई थी जब वह वापस घर आ रही थी तो आरोपी नितेश ने उसे रास्ते में रोका और बोला कि उसके साथ चल उसने जाने से मना किया तो जबरदस्ती खींच कर जंगल में ले गया और जंगल में उसके साथ दो बार जबरजस्ती गलत काम दुष्कर्म किया अभियुक्ति के पिता ने उक्त घटना के संबंध में दिनांक 26 12 2019 को पुलिस थाना नेमावर में रिपोर्ट लिखाई थी। न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषी पाते हुए दंडित किया गया शासन की ओर से पैरवी श्री अमित दुबे अपर लोक अभियोजक द्वारा की गई। अभियोजक दुबे के मुताबिक
धारा 376 दो एन मैं 10 वर्ष का कारावास धारा 376 तीन मैं 20 वर्ष का कारावास धारा 506 भाग 2 मैं 2 साल का कारावास दिया। 16 वर्ष से कम आयु की बालिका होने पर
पुलिस थाना नेमावर के द्वारा भा द वि एवं पास्को अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया था ।अभियोजन के द्वारा कुल 12 साथियों की गवाह न्यायालय में करवाई गई थी।