मुंबई – मुंबई के कुर्ला में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत गिर गई । इमारत के मलबे में अभी भी 20 से 25 लोगों के दबे होने की आशंका है । रेस्क्यू के लिए दमकल विभाग की टीम और पुलिस देर रात से ही मौजूद है । BMC के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है , इनकी हालत स्थिर है । अभी भी बचाव कार्य जारी है । महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने बताया कि मलबे से 5 लोगों को निकाल लिया गया है और इन्हें अस्पताल ले जाया गया है . चारों बिल्डिंग को बीएमसी की ओर से नोटिस दिया गया था । . फिर भी कुछ लोग वहां रह रहे थे ।. पहले प्रॉयरिटी है कि सभी लोगों को निकालें . मंगलवार की सुबह मिलकर लोगों को खाली कराएंगे और डिमोलिस कराएंगे . उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब भी बीएमसी नोटिस दे तो जल्दी से खाली कर देना चाहिए , ताकि ऐसी घटना न हो।
ब्रेकिंग
