भगवान से शादी की बात पर पूजा ने कहा मै किसी की भावना को ठेस नही पहुंचा रही,मेरी तुलना मीरा सेे न करें
मकड़ाई समाचार राजस्थान। भगवान सेे शादी केे विडियों युवती के सोशलमीडिया पर पोस्ट किया इसके बाद सेे उसके फैन की संख्या बढ़ गई। जयपुर जिले की गोविंदगढ़ पंचायत समिति के ग्राम नृहसिंहपुरा में सालिगराम जी से विवाह करने के बाद सुर्खियों में आई पूजा सिंह पूरी दुनिया में वायरल हो गई है। देश ही नहीं विदेश तक उनके बारे में चर्चा हो रही है। पूजा के भगवान से विवाह करने के बाद सोशल मीडिया में उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। शादी के बाद इंस्टाग्राम पर करीब 10 हजार फॉलोवर्स बढ़ गए हैं जो कि लगातार बढ़ रहे हैं। दरअसल भगवान से शादी करने के बाद ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और लोगों ने तीस वर्षीय पूजा की खूब तारीफ भी की थी और उसकी तुलना मीरा बाई से करनी शुरू कर दी थी। इसको लेकर पूजा सिंह ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के माध्यम से ही मीरा नहीं होने व कुंडली में मंगल दोष होने तथा निवारण को लेकर विवाह करने की बात स्वीकारी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डाल कर माफी मांगते हुए कहा कि मेरे कारण किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। शादी से पहले पंडित जी ने बोला कि आपको विष्णु विवाह रीति-रिवाज और मान-सम्मान से करना होगा तो मैंने पूरे सम्मान से विवाह किया।इस प्रकार उपाय पंडित ज्योतिषयों द्वारा बताया जाता है।मंगल दोष हट जाए, इसलिए ये शादी हुई। साथ ही स्वीकार किया कि मुझे बचपन से शादी नहीं करनी थी। उसने यह भी पोस्ट किया है कि मेरी तुलना मीरा से न करें। पूजा सिंह ने गत 8 दिसंबर को भगवान सालिगराम जी से पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी
