jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

भड़काऊ किताब की लेखिका डा. फरहत खान को पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

मकड़़ाई समाचार पुणे/ इंदौर| भड़काऊ किताब की लेखिका डा. फरहत खान को पुलिस ने पुणे से  गिरफ्तार कर लिया। किडनी की गंभीर बीमारी के कारण डा. खान को अस्पताल में ही जमानत पर छोड़ना पड़ा। पुलिस ने पूछताछ और पेश होने के लिए नोटिस सौंपा है। डीसीपी जोन-4 आरके सिंह के मुताबिक कालिंदी पार्क (श्रीनगर एक्सटेंशन) निवासी डा. खान रविवार रात ही फरार हो गई थी। पुलिस को खबर मिली थी कि वह महाराष्ट्र गई है। सेंधवा तक उसका फोन चालू था। इसके बाद स्विच आफ हो गया।

- Install Android App -

बुधवार सुबह जानकारी मिली डा. फरहत पुणे के रुबी हाल अस्पताल में भर्ती है। एसआइ अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने बताया डा. खान गंभीर हैं। किडनी में संक्रमण होने के कारण डायलिसिस हो रहा है। गिरफ्तारी के डर से डा. खान का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और तत्काल दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ा।गभीर अवस्था देख एसआइ ने अस्पताल में गिरफ्तारी ली और भाई व पति की मौजूदगी में हाथोहाथ जमानत पर रिहा कर दिया। डीसीपी के मुताबिक डा. फरहत को नोटिस दिया गया है। आरोपित डा. इनामूल रहमान और डा. मिर्जा मोजिज के लिए जांच कमेटी से रिपोर्ट मांगी है।