jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान

भाजपा जिला स्तरीय ई चिंतन सत्र हुआ आयोजित

मकड़ाई समाचार हरदा |भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा 23 जून से प्रारंभ 31 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रति शनिवार जिला केंद्र पर ई चिंतन सत्र आयोजित किया जाता है यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि चिंतन सत्र में भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा के जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण कार्यकारिणी सदस्य मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री विशेष रूप से अपेक्षित थे ।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीवन पर प्रकाश डाला 

शनिवार ई चिंतन सत्र में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय सुहास भगत ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विषय पर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला किस प्रकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी  ने जनसंघ के संस्थापक से लेकर कश्मीर में हुए आंदोलन कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है इसके लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों से शिक्षा लेकर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया |

- Install Android App -

केंद्रीय मंत्री परिषद में पिछड़ा वर्ग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

केंद्रीय मंत्री परिषद में पिछड़ा वर्ग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार  सांखला सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी आज इस चिंतन बैठक में सभी मंडलों से मंडल अध्यक्ष विशेष रूप से शामिल हुए|इस अवसर पर बैठक समाप्ति के बाद केंद्र सरकार में पिछड़ा वर्ग को मंत्रिमंडल में स्थान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष  अमर सिंह मीणा , विधायक संजय शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  सुरेंद्र जैन, महामंत्री देवी सिंह सांखला , सिद्धार्थ पचौरी, भागवत ढोके, जिले के उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी ,मनिल शर्मा  राजू कमेडिया, , मनोहर लाल शर्मा ,नितेश बादर, लोकेश राव मराठा , भगवानदास दोगने , मुकेश पालीवाल , दर्शन सिंह गहलोत , ओम प्रकाश चौहान ,सुनील दुबे , विनोद गुर्जर गोलू राजपूत विजय पटेल ,दुर्गेश राठौर ,अजय शर्मा ,नवनीत पाराशर , मुकेश ओझा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।