jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

भाजपा मंडल अध्यक्ष सिराली ने डॉ गोविंद जाट को फेसबुक पर दी मुंह काला करने की धमकी,  बाद में मांगी माफ़ी !

हरदा । पिछले दिनों टिमरनी विधायक के कट्टर समर्थक मनीष मांगुल्ले ने फेसबुक पर एक पोस्ट डॉ गोविंद जाट को लेकर पोस्ट की थी। इस पोस्ट में मनीष ने डॉ गोविंद पटेल को सूचित कर लिखा था कि जो कहा उसे सबूत के साथ साबित करना अन्यथा हम (भाजपा सिराली मंडल) तुम्हारे क्लीनिक का घेराव कर, मुंह काला करेंगे !

इस पोस्ट को मनीष ने भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित अन्य लोगों को टैग किया। इस पोस्ट को टिमरनी विधायक संजय शाह द्वारा भी लाइक किया गया।

मालूम हो, कुछ दिनों पूर्व सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा पर इंजेक्शन चोरी का इल्जाम लगाते हुए डॉ पटेल के टिमरनी विधायक संजय शाह पर दवाईयों पर कमीशन लेने की बात एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित हुई थी।

- Install Android App -

सिराली भाजपा मंडल अध्यक्ष की इस पोस्ट पर काफी हलचल हुई। करीब दो दिन बाद मनीष मांगुल्ले द्वारा एक अन्य पोस्ट कर डॉ गोविंद पटेल और जाट समाज से माफी मांगने की बात कहकर आपस मे गलतफहमी होने का जिक्र किया गया।

मिली जानकारी में, फेसबुक पोस्ट के बाद जाट समाज के सैकड़ों युवाओं ने इस पोस्ट पर नाराजगी व्यक्त की।  यहां तक कि कई लोगो ने कहा कि मुंह काला करने वालो आ जाओ! हृदय नगर हरदा में तुम्हारा स्वागत करेंगे।

संजय शाह के कट्टर समर्थक सिराली मंडल अध्यक्ष  मनीष मांगुल्ले द्वारा मुंह काला करने की धमकी देने और फिर माफी मांगने की पोस्ट को लेकर कई तरह की चर्चा का बाज़ार गर्म है। इधर सूत्रों की माने तो आने वाले समय में हजारों भाजपा कार्यकर्ता टिमरनी विधानसभा में कांग्रेस का हाथ थामेंगे।