मकड़ाई समाचार राणापुर। प्राचीन शिव मंदिर देवल फलिया में ग्रामीण युवाओं द्वारा भारतीय संस्कृती के अनुसार राकेश सिंगाड का 21 वा जन्मदिवस बड़े उत्साह के साथ वैदिक मंत्रोचार के साथ मनाया। परम्परागत अनुसार जिसमें मंत्रोचार कर 21 दीपक प्रज्वलित किए गए। अपने बुजुर्ग व अपने बढ़ो द्वारा उसके बाद सभी ने राकेश जी को जन्म दिन की बधाई दी। व सफल जीवन की कामना की सभी ग्रामीण जन व युवा साथियों का राकेश ने अभिनंदन किया। उसके बाद शिव आरती की गई व माता पिता सुखदाई गुरु और देव सुखदाई के पवित्र कीर्तन करते हुए जन्मदिवस मनाया गया।जहां आज विदेशी संस्कृती ने हमारी मूल संस्कृति को धूमिल कर दिया था। उसे पुनःग्रामीण युवाओं को जागरूकता के साथ फिर से देखने को मिल रहा है।
आने वाले समय में हर युवा हिन्दू संस्कृति वैदिक संस्कृति से जन्मदिवस मनाने का इच्छुक होता जा रहा है। युवाओं में इस तरह जन्म दिवस मनाने की प्रेरणा अधिक बढ़ती जा रही है। आज के युवा जहा जन्मदिवस के रूप में डीजे लगाकर व दारू पार्टी करके जन्मोत्सव मनाते है। वहीं एक अनोखी पहल यहां के युवा द्वारा देखने को मिल रही है।
शिव मंदिर में शिवलिंग को दीपो से सजाया गया व स्वस्तिक बनाकर उसे भी दीपो से सजा कर शिव पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। साथ ही युवाओं ने जन्म दिवस की पार्टी को धार्मिक कार्यक्रम का रूप देकर प्रसादी के रूप में जलेबी सेव मिक्चर वगैरा सबको वितरित किया गया। प्रताप चौहान द्वारा राकेश के सफल जीवन की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि आज कल युवा जन्म दिवस को लेकर काफी तरह के खर्च व नशे में धूमिल होते हे। वो ना करते हुए हमे जन्म देने वाले माता पिता का आश्रिवाद बड़ों का स्नेह व मित्रता मिलनता के साथ ही भक्ति भाव रूप से जन्मदिन मनाना चाहिए कहा गया। 2000 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर देवलफलिया में आए दिन धार्मिक आयोजन ग्रामीण द्वारा किया जाता है।
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार !
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी
किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित
किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर
कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश
हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन
खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
