jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

भारी वर्षा के बीच गोशाला में ताला लगाकर चले गए कर्मचारी, बाढ़ का पानी भरने से 55 गायों की मौत

मकड़ाई समाचार राजगढ़। जिले में हुई भारी वर्षा के कारण बेसहारा मवेशियों क़ो भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला तलेन क्षेत्र में सामने आया है। यहां भारी वर्षा देखकर प्रीतम गोशाला के दो कर्मचारी गोशाला में ताला लगाकर चले गए। इसके बाद उगल नदी में आई बाढ़ का पानी गौशाला में भर गया। द्वार पर ताला लगा होने से गायें बाहर नहीं निकल पाईं और बाढ़ के पानी में बह गईं। 55 मवेशियों के मौत की सूचना है। पुलिस ने इस मामले में गोशाला संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तलेन थाने के गांव निंद्राखेड़ी में प्रीतम महाराज द्वारा गोशाला का संचालन किया जाता है। शासकीय अनुदान प्राप्त इस गोशाला में मजदूर के रूप में रतनलाल निवासी रेठानी व मोहनलाल बेलदार निवासी निंद्राखेड़ी काम करते हैं। 22 अगस्त क़ो ज़ब तेज वर्षा हुई तो यह दोनो कर्मचारी गो शाला में ताला लगाकर चले गए। इसके बाद उगल नदी उफान पर आ गई व 55 मवेशियों की तड़पने के कारण मौत हो गई। तलेन निवासी राज पुष्पद ने थाने पहुंचकर शिकायत की है कि प्रीतम महाराज व दोनो कामगारों द्वारा जानबूझकर गौशाला परिसर में ताला लगा दिया, जिससे बाढ़ का पानी भराने से गायों की मौत हो गई। इतना ही नहीं, गायों की मौत की जानकारी उन्होंने किसी क़ो नहीं दी और गायों की मौत के बाद 23 अगस्त शाम 4 बजे उन्होंने इनके शव नदी में बहा दिए। इनमें से कुछ मृत गायें रास्ते में जगह-जगह झाड़ियों में अटककर रह गईं। शिकायत पर पुलिस ने तीनो के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपितों क़ो गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

राज पुष्पद ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि गोशाला में ताला लगाने के कारण बाढ़ का पानी गोशाला में भरने से मवेशियों की मौत हुई है। प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

– उमाशंकर मुकाती, टीआइ, तलेन