ब्रेकिंग
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 29 जुलाई तक करें आवेदन कलेक्टर श्री जैन ने मसनगांव में खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया आज इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खुलेंगे :  निचले क्षेत्र करीब के ग्रामो के लिए बाँध प्रबंध... न्याय मे अभियोजन का बहुत महत्व होता है न्यायाधीश तबस्सुम खान अधिवक्ता संघ ने एडीपीओ को दी भावभीनी व... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 27 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे चौथे दिन का खेल समाप्त: राहुल और गिल के कंधों पर भारत को बचाने की जिम्मेदारी महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव हंडिया : नवांकुर सखी" की कलश यात्रा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश  कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज...ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री की दोस्ती खोखली साबित हो रही बिहार में आए दिन हो रहीं हत्याएं, प्रशासन अपराधियों के सामने हुआ नतमस्तक

भू‍माफिया मद्दा के हिना पैलेस पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मकड़ाई समाचार इंदौर। नजूल की जमीन पर भूमाफिया दीपक मद्दा द्वारा अवैध कब्जा कर बसाई जा रही हिना पैलेस कालोनी पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। करीब पौन किलोमीटर लंबी बांउड्रीवाल बना कर कब्जा किया गया था। प्रशासन ने इसे जमींदोज कर इसे मुक्त करवा दिया है। रविवार सुबह पुलिस, प्रशासन और नगर निगम का अमला खजराना के पास स्थित हिना पैलेस पहुंचा। यहां पर जेसीबी की सहायता से बांउड्री वाल तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान के बांउड्रीवाल से सटे मकानों में रहने वाले रहवासी घबरा गए और घरों से बाहर आ गए। उन्हें अधिकारियों ने बताया कि यह हिना पैलेस की जमीन को मुक्त करने की कार्रवाई है। आपके मकानों को कुछ नहीं होगा। कार्रवाई करने के लिए तीन जेसीबी, पोकलेन और निगम का 100 से अधिक कर्मचारियों का अमला लगा था।

- Install Android App -

गौरतलब है कि भूमाफिया दीपक मद्दा उर्फ दिलीप जैन उर्फ दिलिप सिसोदिया के खिलाफ बीते बुधवार को प्रशासन ने शहर के दो थानों में केस दर्ज करवाए है। मद्दा पर आरोप है कि उसने कई संस्थाओं की जमीन हड़प ली है। इसके अलावा कई ऐसे लोग जो प्लाट के लिए पात्रता रखते थे। उनके प्लाट भी बेच दिए है। कलेक्टर मनीष सिंह ने उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने का आदेश भी दिया है। वहीं प्रशासन को आशंका है कि वह मद्दा इस कार्रवाई से बचने के लिए विदेश भाग गया है। उसकी दूसरी अवैध कब्जों और संपत्तियों की जानकारी जुटाने के लिए टीम काम कर रही है। इसके बाद उन्हें भी जमींदोज कर दिया जाएगा।