jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

भैरूलाल पाटीदार की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर व अन्य नेता पहुंचे

संदीप मौर्य मकड़ाई समाचार महू। तहसील क्षेत्र के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता भैरूलाल पाटीदार की पुण्यतिथि पर स्मरण दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राम किशोर शुक्ला, राजेश सोनकर, कविता पाटीदार, सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पाटीदार को श्रद्घासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा डोंगरगांव से लेकर नई महू तक के सड़क के नव निर्माण के लिए शिलान्यास किया। साथ ही स्व, पाटीदार के द्वारा संगठन व प्रदेश विकास के लिए किए गए कार्यो को भी याद किया गया। इस मौके पर ग्राम गवली पलासिया में महू विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने स्व पाटीदार की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। शुक्रवार को भेरूलाल पाटीदार की पंद्रहवी पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां सबसे पहले भाजपा की विधायक ने शासकीय महाविद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यक्रम में ठाकुर ने पाटीदार को याद करते हुए कहा कि वे भाजपा के ही नहीं बल्कि जन-जन के नेता थे। उन्होंने सिर्फ महू के साथ ही प्रदेश के विकास की योजनाएं भी बनाई थी। गवली पलासिया स्थित पाटीदार की प्रतिमा का अनावरण किया और श्रद्घासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि भैरूलाल पाटीदार ने विषम परिस्थितियों में राजनीति की और राजनिति में हमेशा वह नीव का पत्थर साबित हुआ करते थे।