jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

भोपाल में ‘आप’ ने भरी हुंकार, केजरीवाल, मान पहुंचे भेल दशहरा मैदान

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित सभा में चुनावी शंखनाद कर दिया। केजरीवाल और मान अपराह्न करीब 03 बजे सभा स्‍थल पर पहुंचे। ‘आप’ की इस मेगा सभा में प्रदेशभर से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हैं। सभा स्‍थल पर सुबह तकरीबन 11 बजे से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, विधायक भूपेन्द्र सिंह जून, प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल भी उपस्थित हैं।

सभा स्‍थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीएस जून, आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमने गुजरात, पंजाब, दिल्ली और गोवा में चुनाव लड़ा। अब मप्र की बारी है। मप्र में ‘आप’ के दूसरी पार्टी में विलय होने का कोई सवाल नहीं। जो पार्टी आगे बढ़ने लगती है, उसके घर ईडी, सीबीआइ पहुंचने लगती है। हमारी पार्टी के सभी नेता पाक साफ हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस को ‘आप’ से खतरा है, इसलिए बदनाम किया जा रहा है। सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि आज मप्र के बेहतर भविष्य की नीव रखी जा रही है।

- Install Android App -

दोपहर में भेल की तरफ जाने से बचें, परिवर्तित रहेगा यातायात
आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को भेल दशहरा मैदान के आसपास चारों ओर दोपहर 12 बजे से यातायात का दबाव बढ़ गया है। इससे बचने के लिए यातायात पुलिस ने सुगम आवागमन मार्ग की व्यवस्था की है। इसके लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। बता दें कि गोविंदपुरा मोड़ से अन्ना नगर तिराहा, कैरियर कालेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट नंबर-6, महात्मा गांधी चौराहा, सिक्योरिटी लाइन चौराहा की ओर आने वाले मार्गों एवं भेल दशहरा मैदान पर अत्यधिक यातायात दबाव होने से उक्त मार्ग प्रभावित रहेगा। अत: इन मार्गों पर आवागमन करने से बचें एवं निम्नानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे ये वाहन
सभी प्रकार के लोक परिवहन, मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन गोविंदपुरा टर्निंग से अन्नानगर तिराहा, कैरियर कालेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट नंबर-6, महात्मा गांधी चौराहा, सिक्योरिटी लाइन चौराहा की ओर आने वाले मार्गों पर आवागमन के लिए पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग
– महात्मा गांधी चौराहे से कैरियर कालेज की ओर आने वाला यातायात गेट नंबर-6 से गुलाब उद्यान तिराहा कस्तूरबा अस्पताल से होकर आइएसबीटी चेतक ब्रिज की ओर जा सकेगा।
– चेतक ब्रिज गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे की ओर जाने वाला यातायात सांची डेयरी कट पाइंट से कस्तूरबा अस्पताल के आगे से गुलाब उद्यान रोड होकर गेट नंबर-6, बरखेड़ा मार्केट महात्मा गांधी चौराहे की ओर से जा सकेगा।
– आइटीआइ तिराहे से कैरियर कालेज तिराहा होकर चेतक ब्रिज, आइएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात सिक्योरिटी लाइन चौराहे से सावंतिका पेट्रोल पंप तिराहा होकर चेतक ब्रिज की ओर जा सकेगा।
आइएसबीटी और हलालपुर बस स्टैंड से आगे प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
– होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगी। आइएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगी। आइएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
– इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।