jhankar
ब्रेकिंग
EPFO 3.0: बड़ी खुशखबरी! अब UPI के जरिए मिनटों में बैंक खाते में आएगा PF का पैसा । हरदा दुखद खबर : सर्प दर्श से तीन साल की मासूम की मौत, मां के साथ जमीन पर सो रही बेटी! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : अखाड़े के हैरतअंगेज करतब, भक्ति की लहर और भंडारे की महक—हंडिया में दिखा हनुमान जयंती का भव्... गैस सिलेंडरों के वितरण में अनियमितता,अधिक राशि वसूलने की मिली शिकायत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके: दिल्ली-NCR समेत कई राज्य प्रभावित शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत : महंगाई भत्ता 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हुआ 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों का खतरनाक उद्योगों एवं प्रक्रियाओं में नियोजन प्रतिबंधित सिवनी मालवा में कांग्रेस का हल्ला बोल किसानों की बदहाली और ‘झूठी FIR’ पर सरकार को घेरा,  बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली का खेल उजागर, 12 आरोपी पकड़े, 6 फरार

अवैध संबंध और खूनी खेलः पति ने पत्नी का किया कत्ल, हत्या के बाद ऑफिस जाकर किया काम, कातिल ने ही खोली अपनी पोल…

CRIME NEWS : एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या करके ऑफिस काम करने चला गया। उसके बाद ऑफिस से पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की जानकारी देकर सरेंडर कर दिया।

- Install Android App -

बता दें कि, प्रभु विश्वकर्मा नाम के शख्स की 25 वर्षीय अनीता से शादी हुई थी। दोनों महाराष्ट्र के नालासोपारा इलाके में रहते थे। प्रभु अक्सर काम के सिलसिले में मलाड आता-जाता रहता था। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी शख्स से हैं। जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगे। ऐसे में दोनों के बीच फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि, गुस्से में पति ने गला घोटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी काम करने के लिए दफ्तर भी गया। पूरा दिन दफ्तर में काम खत्म करने के बाद आरोपी सीधा पुलिस स्टेशन पहुंचा और कत्ल की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।