jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज धूमधाम से मनेगी भगवान नृसिंह जयंती अलवर में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, श्योपुर के 5 लोगों की मौत ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द... 29 अप्रैल 2026: सोना-चांदी का भाव – भोपाल, इंदौर, UP और राजस्थान में आज क्या है रेट......? मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हीटवेव का कहर जारी, हरदा में 40°C तक पहुंचा पारा पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2026: ज्यादातर सर्वे में BJP को बढ़त, TMC दे रही कड़ी टक्कर MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी,

हरदा दुखद खबर : सर्प दर्श से तीन साल की मासूम की मौत, मां के साथ जमीन पर सो रही बेटी!

हरदा :टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी छीपानेर में एक 3 वर्षीय मासूम बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नितेश उइके की पत्नी सीमा बाई और उनकी तीन साल की बेटी नावण्या उइके जमीन पर सो रही थीं। रात करीब 10:30 बजे एक जहरीले सांप ने बालिका के बाएं हाथ की हथेली पर डंक मार दिया।

- Install Android App -

बेटी के रोने की आवाज सुनकर मां की जागी और देखा कि एक सांप वहां से जा रहा था। इसके बाद, उन्होंने तुरंत मासूम बेटी को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आज सुबह जिला अस्पताल में बालिका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।। पिता मजदूरी करते है। बेटी की मौत के बाद माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।