jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

सिवनी मालवा में कांग्रेस का हल्ला बोल किसानों की बदहाली और ‘झूठी FIR’ पर सरकार को घेरा, 

आंदोलन की चेतावनी

ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण ‘बल्लू’ रघुवंशी के नेतृत्व में प्रेसवार्ता—फसल के दाम, खाद-बीज की महंगाई और नरवाई के मुकदमों पर तीखे आरोप

के के यदुवंशी 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अजय पटेल के निवास पर प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ‘बल्लू’ रघुवंशी ने कहा कि किसान गहरे आर्थिक संकट में है—उसे उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जबकि खाद-बीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से किसानों के हित में ठोस और त्वरित कदम उठाने की माँग की।

प्रेसवार्ता में किसान कांग्रेस शिवपुर ब्लॉक अध्यक्ष बंटी वर्मा और सिवनी मालवा किसान कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत यादव ने कहा कि समय पर सिंचाई, सुनिश्चित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कर्ज़ राहत किसानों की पहली ज़रूरत है। उन्होंने चेताया कि यदि इन बुनियादी माँगों की अनदेखी हुई तो खेती पर संकट और गहराएगा।

नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष अजय पटेल ने आरोप लगाया कि नरवाई (पराली) जलाने के नाम पर किसानों पर ‘झूठे मुकदमे’ दर्ज किए जा रहे हैं। उनका दावा है कि पूरे जिले में सबसे अधिक एफआईआर सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हुई हैं, जो चिंताजनक स्थिति है। पटेल ने साथ ही पार्टी में गुटबाज़ी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कांग्रेस एकजुट है; जो चुनाव में साथ थे, वही आज भी साथ हैं।”

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश पटेल, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित, कल्लू रघुवंशी, सचिन पटेल, बसंत रघुवंशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कांग्रेस नेताओं ने दो-टूक कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।